घगवाल। कस्बे के टपियाल नाके के क्षेत्र में कोरोना संक्रमित आने पर प्रशासन ने क्षेत्र को हॉट स्पॉट जोन बना दिया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश अनुसार बीडीओ ब्लॉक में बलवंत सिंह, रविंद्र सिंह को पंचायत टपियाल, हीरा लाल वर्मा को मिडिल स्कूल छन्न मतलोनी, जमाल दीन पटवारी को पटवार हलका गुडा जट्टां में स्थानांतरित किया गया है। इन्हें नोडल अधिकारी मनोज कुमार से संपर्क करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संवाद