सांबा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुषमान कार्ड के केवाईसी करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. संजे तुरकी ने लोगों से अपील की कि वह अपने साथ आधार कार्ड व राशन कार्ड लाएं व अपने कार्ड बनवाएं, ताकि लोगों को सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले 2011 की जनगणना के आधार पर कार्ड बनाए गए थे, जिसमें कई लोग छूट गए थे, लेकिन अब सरकार की ओर से हर नागरिक के कार्ड बनाए जाने के लिए शिविर लगाए गए। उन्होंने कहा कि जहां जहां वैक्सीन केंद्र बनाए गए हैं वहां आयुषमान कार्ड को केवाईसी किया जा रहा है। संवाद