फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आज से शुरू होगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला अस्पताल में वीरवार से ओपीडी की सुविधा शुरू होगी। एडीसी सुराम चंद ने एक आदेश जारी किया है कि जिला अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत में ओपीडी शुरू की जाय। इस बाबत मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को सभी प्रकार के प्रबंध करने को कहा है। सनद रहे कि जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ने से जिला अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया था। मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की सहूलियत को देखते हुए प्रशासन ने जिला अस्पताल की नई एमरजेंसी ब्लॉक में ओपीडी शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें