फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मवेशियों के स्वास्थ्य की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सदोह पंचायत के गांव छन्नी जसू में पशु एवं भेड़ पालन विभाग की ओर से बुधवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें डीडीसी सदस्य सुभाष भगत मुख्य अतिथि थे। जबकि पशु पालन विभाग के जिला अधिकारी डॉ. सतीश विशेष रूप से उपस्थित थे। पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने किसानों को पशुओं संबंधी बीमारियों से जागरूक कराया। वहीं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में भी किसानों को जागरूक किया गया। शिविर में डॉ. जेपी सुंबडिया, डॉ. अभिनव, डॉ. प्रवीण आदि ने किसानों को जानकारी दी। बाद में दवाइयां भी बांटी गई। इस अवसर पर सदोह पंचायत के नायब सरपंच दवेंद्र सिंह, कर्नल सोमदत्त वर्मा, मोहिंद्र पाल, संजीव कुमार, रंजीत सिंह आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें