सांबा के एआरटीओ कार्यालय मे आयुष विभाग की ओर से दबाईयां देते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। मिनी सचिवालय नंदनी स्थित एआरटीओ कार्यालय में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत बुधवार को शिविर लगाकर कार्यालय कर्मियों को जागरूक कर दवाइयां वितरित की गईं। इस मौके पर विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सहित विभाग से डॉक्टर वंदना डोगरा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। शिविर में उपस्थित कर्मियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। डॉक्टर वंदना ने बताया कि वह जिले के हर विभाग में शिविर लगाकर लोगों व कर्मियों को जागरूक कर दवाइयों की जानकारी दें रही हैं ताकि कोरोना की रोकथाम की जा सके। इस मौके पर रोहित शर्मा व राज कुमार आदि भी मौजूद थे। संवाद