फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। प्राइम केयर मल्टी स्पेशलिस्ट क्लीनिक की तरफ से रविवार को सीमावर्ती गांव रगपुर में स्थित महाराजा सूरजमल इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन सभागार में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन समाजसेवी सुशील चौधरी ने किया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर एवं ईसीजी की सुविधा मुहैया करवाई गई। चिकित्सक डॉ. सनी रैना ने स्वस्थ जीवन जीने की कला एवं विभिन्न रोगों से लड़ने के टिप्स दिए। डॉक्टर रैना ने कहा कि रूटीन चेकअप से लोगों को कई फायदे होते हैं। किसी बीमारी का अगर शुरू में पता चल जाए तो समय पर बेहतर उपचार किया जा सकता है। शिविर में डॉ. भारती शर्मा, डॉ. तेजपाल, सरपंच बलकार सिंह, पूर्व पंच यशपाल, तारा चंद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें