फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया

विज्ञापन
नेत्र शिविर में एक रोगी आंखो की जांच करते डाक्टर - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। बीएसएफ की 16 वीं वाहिनी की ओर से मंगलवार को सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन कमांडेंट संजय कुमार ने किया। शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर जरूरतमंद को चश्मा और दवाएं मुहैया कराई। शिविर डॉ. भवानी रैना, डॉ. हैप्पी कौर, डॉ. फिरदौस कौसर, पीजी, डॉ. अवलीन कौर, डॉ. अंबिका संब्याल, डॉ. फौजिया, साहिल रैना, नेत्र सहायक ने सेवाएं दीं। शिविर में गांव अब्दुलियां, चंदू चक, लैया, बेगा, बेरा, विधिपुर, रायपुर, गोपरबस्ती आदि गांव के लोग पहुंचे। सरपंच ने सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए 16 बीएन बीएसएफ का आभार जताया। इस दौरान वाहिनी के कई उच्चाधिकारी व जवान मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें