विशनह उप जिला अस्पताल में भाजपा नेता जन औषधि केंद्र का दौरा कर जायजा लेते हुए
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। भाजपा नेताओं ने मंगलवार को उपजिला अस्पताल का दौरा कर लोगों की जन समस्याएं सुनीं। जन औषधि केंद्र का भी दौरा कर जायजा लिया।
भाजपा जिला प्रवक्ता राकेश पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जितनी भी योजनाएं जन कल्याण के लिए चलाई हैं, उनका फ़ायदा लोगों तक पहुंचना चाहिए। ग़रीब लोगों को जन औषधि केंद्र से सस्ती दवाइयां रही हैं जिससे उन्होंने राहत की सांस ली है। पंत ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा का एक ही लक्ष्य है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक केंद्र की योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस अवसर पर डीडीसी धर्मेंद्र कुमार, बीएमओ राकेश मगोत्रा एवं डॉक्टर मौजूद रहे। संवाद