आयुष मंत्रालय के सहयोग से मेडिकल शिविर के दौरान ग्रामीणों को दवाईया वितरित करते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। भाजपा ओबीसी मोर्चा की तरफ से बुधवार को क्षेत्र के गांव गेगिया में आयुष मंत्रालय के सहयोग से बुधवार को चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित करने के साथ-साथ उन्हें बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की जा रही है ताकि वह बीमारियों से बच सकें। नायब सरपंच राजेश चौधरी ने मोर्चा द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। कहा कि इस तरह के शिविर आयोजन से लोगों को काफी लाभ मिला है। इस मौके पर वरिंदर कुमार, जोगिंदर सिंह, विनय शर्मा, रवि मेहरा, मनोहर लाल, कैप्टन हंसराज, सुनील प्रजापति, ज्योति वर्मा , ब्रह्म जोत सती मौजूद रहे। संवाद