आयुष मंत्रालय द्वारा पंचायत कल्याणा में मेडिकल कैंप में लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित करते हु
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। आयुष मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को पंचायत कल्याणा में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें निशुल्क दवाइयां वितरित करने के साथ डॉक्टरों की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां मुहैया कराई। इस मौके पर डीडीसी सदस्य प्रोफेसर गारू राम भगत तथा सरपंच युवराज सिंह उपस्थित रहे। जिन्होंने शिविर का उद्घाटन करने के बाद दवाइयां वितरित कीं। कहा कि वह बेहतर स्वास्थ्य के लिए इन दवाइयों का सेवन करें तथा कोरोना से बचने के लिए जारी नियमों का पालन करें। इस मौके पर भाजपा नेता सुरत सिंह चाढ़क, नायब सरपंच कपूर सिंह, सिकंदर सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। संवाद