विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर पशुपालको को जागरूक करते वैटनरी डाक्टर
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। उपजिले के कई गांव में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर वेटनरी डॉ. अश्वनी बैसन ने शनिवार को कई गांव में विभागीय कर्मचारियों के साथ डेयरी किसानों को पशु चिकित्सा की भूमिका और कोविड-19 संकट के प्रति किसानों को जागरूक किया। डॉ. अश्वनी ने में डेयरी उत्पादों की भूमिका के बारे में जागरूक करने के साथ पशु पालकों को विस्तार पूर्वक जानकारी मुहैया कराए जाने के साथ कोरोना से बचाव करने के बारे में जानकारी दी। डॉ. अश्वनी ने कहा कि फिलहाल मवेशियों में कोरोना के चलते कोई दिक्कत नहीं है। लोगों को मास्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सरकार की एसओपी का पालन करना चाहिए। इस समय बडे़ नाजुक हालत बने होने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मवेशियों को किसी प्रकार की बीमारी होने पर गांव के वेटनरी केंद्र में जाकर उपचार कराएं।