ヤमीरा साहब कस्बे के गांव दरसोपुर में सब बैटनरी सब सेंटर मंगलवार को 1:00 बजे के करीब बंद पड़ा हुआ मिला
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा/मीरां साहिब। उपजिला में मवेशियों के उपचार के लिए वेटरनरी विभाग की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के प्रधान किशोर कुमार ने कहा कि वेटरनरी विभाग के सब केंद्रों पर डॉक्टरों की मौजूदगी नहीं होने पर इस समय कई किसानों के मवेशियों के बीमार होने पर उन्हें जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि गत दिनों गाजिया में एक किसान की गाय की इसलिए मौत हो गई क्योंकि उसका सही समय पर उपचार नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि सब वेटरनरी केंद्रों पर डॉक्टरों को रहने के लिए कहा जाए ताकि किसानों को बीमार पशुओं को समय रहते उपचार होने पर आ रही दिक्कतों से समाधान हो सके।