फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में ओपीडी के लिए अभी और इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) विजयपुर में ओपीडी और टेली चिकित्सा परामर्श सुविधा शुरू होने में अभी कुछ माह और इंतजार करना पड़ेगा। एम्स प्रशासन ने अगस्त तक ओपीडी शुरू करने का दावा किया था, लेकिन अभी 183 संकाय सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में 80 की ही नियुक्ति हो पाई है। एम्स के निर्माण कार्य 95 फीसदी तक पूरा करने का दावा किया गया है। एम्स जम्मू के निदेशक डॉ. शक्ति गुप्ता का कहना है कि अगले कुछ महीनों में और संकाय सदस्यों की भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय से चर्चा के बाद एक बार में ही एम्स को पूरी तरह से शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा है। सितंबर 2023 में पूर्ण होने वाली इस प्रतिष्ठित परियोजना को छह माह पहले मार्च, 2023 में शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन

एम्स प्रशासन की ओर से 34 विभागों में संकाय सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया के लिए 183 पदों पर 700 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिए हैं। दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया के लिए अभी दो से चार माह लग सकते हैं। इसमें 103 संकाय सदस्यों की भर्ती की जाएगी। वर्तमान में एम्स के अस्थायी कैंपस में एमबीबीएस के दो बैच चल रहे हैं। विजयपुर में 227 एकड़ में एम्स का निर्माण किया जा रहा है।
--------
एम्स के नामकरण के लिए बैठक अगले माह
देशभर के एम्स संस्थानों का स्थानीय नायकों और स्मारकों के नाम पर नामकरण की योजना है। इसके लिए दिल्ली में अगले माह सितंबर में बैठक बुलाई गई है। इसमें संबंधित एम्स निदेशक शामिल होंगे। बैठक में स्थानीय नायकों और स्मारकों के नाम पर प्रस्ताव दिए जाएंगे। एम्स विजयपुर के निदेशक डॉ. गुप्ता ने बताया कि वह सितंबर में बैठक में शामिल होंगे। इसमें एम्स के नामकरण का फैसला सरकार को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें