फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएमसी हंदवाड़ा में महिला ने 5.1 किलोग्राम के बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- डॉक्टरों ने चुनौतियों के बावजूद कुशलतापूर्वक करवाया पूर्णकालिक प्रसव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हंदवाड़ा। जीएमसी हंदवाड़ा में गर्भवती महिला ने 5.1 किलोग्राम के नवजात को जन्म दिया है। मेकोनियम-रंजित द्रव की चुनौतियों और अपनी पिछली गर्भावस्था के छह साल बाद मां की पूर्णकालिक (निर्धारित समय के बाद) डिलीवरी को डॉ. जावेद मुनवर, डॉ. इंशा और समर्पित चिकित्सा टीम ने कुशलतापूर्वक प्रबंधित किया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला 40 सप्ताह की पूर्णकालिक गर्भावस्था में थी और मेकोनियम-रंजित एमनियोटिक द्रव के साथ अस्पताल में आई, जिसने मामले को और जटिल बना दिया। हालांकि, डॉक्टरों ने नॉर्मल प्रसव करवाया। डाॅक्टरों के अनुसार, जन्म के दाैरान नवजात का कुल वजन तीन किलोग्राम तक हो सकता है। 5.1 किलोग्राम वजन वाले इस नवजात का जन्म 8/8 के अपगर स्कोर के साथ हुआ, जो उत्कृष्ट स्वास्थ्य और जीवन शक्ति का संकेत देता है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें