पुरमंडल। पुरमंडल के खड़ा मढ़ाना में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
खड़ा मढ़ाना हायर सेकंडरी स्कूल में एक सोशल संस्था की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक चंद्रप्रकाश गंगा ने किया। गांव के गरीब लोगों के लिए ऐसे कैंप लगाना पुण्य का काम भी है। इस मौके पर बीडीसी पुरमंडल अरशद बेगम, पूर्व सरपंच अनिल शर्मा, पूर्व पंच नरेश कुमार, शिव दीप वैद, पूर्व पंच गंगा राम और अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे। संवाद