- जिला स्वास्थ्य विभाग का दावा, हर हॉटस्पाॅट इलाके में की जा रही फॉगिंग
- लोगों का आरोप नहीं हो रहा दवा का छिड़काव संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को सांबा में डेंगू के आठ नए मामले मिले हैं। अब तक यह संख्या 337 पहुंच गई है। इससे प्रशासन भी सकते में आ गया है।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि हॉटस्पाॅट इलाकों में हर रोज दवा का छिड़काव किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में जहां से भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं, विभाग के कर्मी फॉगिंग कर रहे हैं। वहीं, लोगों का आरोप है कि ऐसा नहीं किया जा रहा है। बुधवार को दियानी गांव में डेंगू के मरीज मिले हैं। पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र में एक बार भी फॉगिंग नहीं करवाई गई है। मंडी पुशवालियां निवासी पूर्व पार्षद उत्तम चंद ने कहा कि उनके क्षेत्र से डेंगू के मरीज सामने आए हैं, लेकिन न तो फॉगिंग हुई है, न ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में डेंगू मच्छर के काटने से लोग बीमार हो रहे हैं। सिडको फेज-दो में भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। क्षेत्र में पानी जमा रहता है, जिससे मच्छर पनप रह हैं। स्थानीय निवासी सुनील का कहना है कि उनके घरों के आसपास तालाब बना हुआ है, पानी की निकासी नहीं हो रही। यही कारण है कि मच्छर अधिक पनप रहे हैं। लोग डेंगू का शिकार हो रहे हैं। अधिक्तर मरीज नड़ ब्लाॅक से ही आ रहे हैं।
-
डेंगू से पीड़ित मरीजों के घरों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर रोज दवा का छिड़काव कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक भी किया जा रहा है। डेंगू से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। जागरूकता के लिए लोगों के घरों में पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे हैं
डॉ. ऋचा आरोड़ा, बीएमओ नड,