विजयपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू के सामान्य चिकित्सा विभाग ने वर्ल्ड ओबेसिटी-डे पर कार्यक्रम करवाया। इसमें मोटापे की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कई एकेडमिक और जागरूकता गतिविधियां करवाई गईं। इनमें प्रश्नोत्तरी, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता, डाइट, मोटापा और मोटापे से जुड़े मेटाबोलिक डिसऑर्डर पर फोकस करने वाले साइंटिफिक सेशन शामिल थे। बहुविषयक पैनल चर्चा में मोटापे के फिजिशियन, डाइटीशियन, योग इंस्ट्रक्टर और काॅर्डियोलॉजिस्ट शामिल रहे जिन्होंने मोटापे की रोकथाम के तरीकों के बारे में बताया। एम्स नई दिल्ली की सीनियर डाइटीशियन ऋचा जायसवाल ने संतुलित पोषण, जीवनशैली में बदलाव और नियमित व्यायाम करने के लिए जागरूक किया। संवाद