फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एम्स में स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विजयपुर। एम्स जम्मू में सोमवार को गणतंत्र पर बलिदानों को याद करने के साथ नमन किया गया। एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. डीएन शर्मा ने प्रेरणादायक भाषण दिया। उन संघर्षों पर बात की जो राष्ट्र ने पिछले कुछ वर्षों में देखे हैं। राष्ट्र के लिए प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए डाॅ. शर्मा ने कहा कि यह उन्हीं की वजह से है कि हम नागरिक आजादी से सांस ले पाते हैं। उन्होंने सभी से नियमों का पालन करके, अनुशासन बनाए रखकर और संविधान की रक्षा करने का आग्रह किया। प्रो. शर्मा ने कहा कि यह समानता, न्याय और कर्तव्य के स्थायी स्तंभों पर आधारित है। ये ऐसे मूल्य हैं जो संस्थानों और व्यक्तियों दोनों का मार्गदर्शन करने चाहिए। महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, शहीद-ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, शिवराम राजगुरु, सरदार वल्लभ भाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम को कई गुमनाम नायकों के बलिदानों ने भी आकार किया है। इनमें से कई को वह पहचान कभी नहीं मिली जिसके वे हकदार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें