गांव पिंडी चाड़का में स्वास्थ्य शिवर के फोटो स्रोत संवाद
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग और बीएसएफ की 101 बटालियन के संयुक्त प्रयास से बुधवार को गांव पिंडी चाड़कां में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 500 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क दवाइयां दी गईं। शिविर का उद्घाटन आईजी बीएसएफ शशांक आनंद ने किया। इसमें डॉ. रोहित कुमार, डॉ. लोकेश्वर खजूरिया (उप कमांडेंट बीएसएफ), डॉ. मानवी जंडियाल, डॉ. राजेश कुमार (दंत चिकित्सक), डॉ. मंजू थापा (आयुष चिकित्सा अधिकारी) व अन्य चिकित्साकर्मियों ने मरीजों के स्वास्थ्य जांच की। 30 मरीजों की नेत्र जांच कर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. हरबक्श सिंह, बीएमओ बिश्नाह डॉ. घनश्याम सिंह के मार्गदर्शन और जेडएमओ अरनिया डॉ. रोहित कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। संवाद