-लोगों को पानी जनित बीमारियों को लेकर किया गया जागरूक
अरनिया। गांव पिंडी सरोचां में पानी जनित बीमारियों और टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। टीबी की स्क्रीनिंग भी की गई।
डॉ. रोहित कुमार की अध्यक्षता में 50 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. रोहित ने पानी जनित बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने पानी उबालकर पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने पर डायरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं। परहेज के साथ सतर्क रहना भी जरूरी है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। उन्होंने बताया कि परहेज और सही इलाज से ही बीमारी से बचा जा सकता है। इस मौके पर गांव पिंडी सरोचां में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छर मारने की दवाई का छिड़काव भी किया गया है। संवाद