-31 मरीजों को आंखों और चार को हड्डियों की सर्जरी के लिए किया गया चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सुचेतगढ़ के गांव ब्यासपुर परलाह में अमर उजाला फाउंडेशन ने सोमवार को ब्यासपुर परलाह वेलफेयर संगठन, माता वैष्णो देवी नारायण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और स्वास्थ्य विभाग जम्मू के साथ मिलकर स्वास्थ्य शिविर लगाया।
शिविर में विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. इमरान गनेई, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति शर्मा, मेडिसिन डॉ. रूपाली देवी और महिला विशेषज्ञ डॉ. अमनदीप ने 300 मरीजों की जांच की। मरीजों के खून व शुगर टेस्ट किए गए। 31 लोगों को आंखों की सर्जरी और चार मरीजों की हड्डियों की सर्जरी के लिए चयनित किया गया। सभी मरीजों की मुफ्त सर्जरी नारायण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में की जाएगी। ब्यासपुर परलाह में 12 अप्रैल को नारायण सुपर स्पेशलिस्ट की तरफ से बस भेजी जाएगी। इसमें मरीजों को नारायण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ले जाया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होने से लोगों को काफी राहत मिली है। जो लोग जम्मू जाकर इलाज करवाते हैं, उनके लिए घर पर सुविधा दी गई है।
ब्यासपुर परलाह वेलफेयर संगठन के सेक्रेटरी दर्शन कुंडल व सदस्य चमनलाल कुंडल ने बताया कि लोगों की बेहतरी के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। संगठन निरंतर गरीब लोगों की सेवा में जुटा है। ग्रामीणों ने अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य सेवा को लेकर धन्यवाद किया। इस मौके पर संगठन के सदस्य राकेश सिंह, सोम लाल, यशपाल, अश्वनी कुमार, राकेश कुमार, राकेश सिंह, रिंकू कुमार, लब्बा राम, दर्शन लाल, पवन कुमार, जीत राज, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।