फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शाहपुर में 215 पशुओं की जांच, सेना ने लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शाहपुर गांव में सेना की ओर से पशु चिकित्सा सहायता शिविर का आयोजन किया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने कई पशुओं की जांच की। इसमें करीब 215 पशुओं की जांच की गई।यह शिविर शाहपुर गांव में क्षेत्र के कृषक समुदायों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए लगाया गया था। भौगोलिक रूप से अलग-थलग होने के कारण शाहपुर गांव में पशु चिकित्सा सेवाओं की सीमित पहुंच है, जिससे कई जानवर बीमारियों से पीड़ित हैं। शिविर के दौरान, 80 पशुपालक अपने पशुओं को जांच के लिए लाए। पशुओं का संक्रमण, कुपोषण और त्वचा रोगों के लिए इलाज किया गया। इलाज किए गए पशुओं में 50 मवेशी, 120 गाय और 45 भेड़ शामिल थे। पशुओं को पूरक आहार भी दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें