ज्यौड़ियां। एकल अभियान ने उपजिला अस्पताल अखनूर के सहयोग से बंदरल खुर्द पंचायत घर में सोमवार को चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें 155 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गईं। एकल अभियान के अखनूर में 300 स्कूल हैं जिनमें दोपहर दो से तीन बजे तक बच्चों को पढ़ाया जाता है। एकल विद्यालय दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में काम करते हैं। एक ही शिक्षक इन सभी पांच पहलुओं को क, ख, ग, घ (कहानी, खेल, गीत, घर-घर संपर्क) जैसी रुचिकर विधियों से सिखाते हैं। शिविर में अंचल अखनूर के अध्यक्ष सुरेश, अभियान प्रमुख अविनाश, प्रशिक्षक पूनम, विशाली, बारदल खुर्द के पूर्व सरपंच सोमनाथ व ग्रामीण उपस्थिति रहे। संवाद