फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विश्व कैंसर दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। विश्व कैंसर दिवस पर साइनर्जेटिक ग्रीन वॉरियर्स फाउंडेशन (एनजीओ) ने बुधवार को राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल अखनूर में जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इसमें छात्राओं और महिलाओं को विशेष रूप से स्तन कैंसर व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. प्रीति शर्मा ने कहा कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि जागरूक होने की जरूरत है। सही समय पर जानकारी और नियमित जांच से इस बीमारी से लड़ा जा सकता है। एनजीओ की निदेशक एवं सीईओ डॉ. सोनिया वर्मा ने बताया कि फाउंडेशन स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने महिलाओं के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विशेष जोर दिया। इस माैके पर स्कूल की उप प्रधानाचार्या मीनू बाली व राबिया खजूरिया भी माैजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें