फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर में नर्सिंग स्टाफ ने निभाया अहम रोल : डाॅ. खान

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों ने भाग लिया। सीएमओ डॉ. परवेज अहमद खान मुख्य अतिथि रहे। डॉ. खान ने कहा कि नर्सिंग एक नेक पेशा है और नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं। मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिला अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने अत्यंत समर्पण के साथ काम किया। लगभग दस दिनों तक 24 घंटे ड्यूटी पर रहकर कठिन समय में रोगियों और आपातकालीन मामलों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। उस चुनौतीपूर्ण समय में वे स्वयं भी नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य सेवा टीमों के साथ ऑपरेशन का हिस्सा थे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. मोहम्मद शफीक और डिप्टी सीएमओ डॉ. रूबी नाज बट्टी ने की। स्टाफ नर्सों ने अपने अनुभव साझा किए और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम का समापन नर्सों के अथक प्रयासों की सराहना और मानवता की सेवा को ईमानदारी के साथ जारी रखने के संदेश के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें