एनएचएम ने जनवरी के लिए जेके ई-सहज पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग जारी की
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जम्मू-कश्मीर ने मंगलवार को जनवरी 2024 के लिए अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (जेके ई-सहज) पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग जारी की। सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एसोसिएटेड अस्पतालों की श्रेणी में सीडी अस्पताल जम्मू ने पहली रैंक हासिल की है। इसके बाद साइकाइट्रिक जम्मू, गवर्नमेंट एलडी हॉस्पिटल श्रीनगर, कश्मीर नर्सिंग होम श्रीनगर, जीएमसी जम्मू हैं। इस श्रेणी में निचले पांच स्थानों पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू, जीएमसी हंदवाड़ा, सरकारी मेडिकल कॉलेज, बारामुला, सरकारी डेंटल कॉलेज, श्रीनगर और सरकारी मेडिकल कॉलेज राजोरी शामिल हैं। जिला अस्पतालों की श्रेणी में डीएच शोपियां ने पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद डीएच गांदरबल, सरकारी अस्पताल, गांधी नगर, जम्मू, एएसवाईएम डीएच बडगाम और डीएच जेएलएनएम श्रीनगर रहे। इस श्रेणी में निचले पांच में डीएच रामबन, डीएच बांदीपोरा, डीएच कुलगाम, डीएच सांबा और डीएच रियासी शामिल हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) की श्रेणी में पहली रैंक सीएचसी चारी-शरीफ बडगाम को मिली है। इसके बाद सीएचसी बनिहाल, रामबन, सरकारी अस्पताल सरवाल, जम्मू, एएच गगवाल, सांबा और सीएचसी पखेरपोरा, बडगाम हैं। इस श्रेणी में निचले पांच में सीएचसी थानामंडी, राजोरी, राजीव गांधी अस्पताल, जम्मू, सीएचसी लंगेट, कुपवाड़ा, सीएचसी जाचलदारा कुपवाड़ा और सीएचसी डीएच पोरा कुलगाम शामिल हैं। जेके ई-सहज (जम्मू-कश्मीर में अस्पताल प्रशासन के स्वचालन के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली) पहल औपचारिक रूप से 4 नवंबर 2022 को जश्न-ए-सेहत के हिस्से के रूप में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल द्वारा रैपिड असेसमेंट सिस्टम (आरएएस), 104 केंद्रीकृत के साथ एकीकरण के साथ शुरू की गई थी।