गांधीनगर अस्पताल में विश्व हॉस्पिस और पैलिएटिव केयर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद वक्त व अ
जम्मू। गांधीनगर अस्पताल में शनिवार को विश्व हॉस्पिस और पैलियेटिव केयर दिवस मनाया। गांधीनगर अस्पताल प्रदेश में पैलियेटिव (मरीज की शुरुआती देखभाल) केयर प्रशिक्षण का नोडल केंद्र है। इस वर्ष का थीम वादा पूरा करना पैलिएटिव केयर तक सबकी पहुंच था। मरीज की शुरुआती देखभाल में डॉक्टरों व नर्सों की भूमिका पर मंथन हुआ। सत्र में डॉ. रोहित लाहोरी ने भारत में पैलिएटिव केयर की आवश्यकता और इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संगीता सिंह, डॉ. माधवी गुप्ता और डॉ. रिमझिम ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। नर्सिंग विशेषज्ञ संजना और जश रानी ने मरीजों और उनके परिवारों को समग्र देखभाल करने में नर्सों की भूमिका पर जोर दिया। सत्र ने ज्ञान साझा करने और बेहतर रोगी देखभाल पर चर्चा का एक मंच प्रदान किया। संवाद