फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में डेंगू के मामले 863 पार, एक दिन में 33 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में तापमान गिरने के बावजूद डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में 33 लोग डेंगू से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही इस साल जिले में कुल मामलों की संख्या 863 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अब तक डेंगू के 1540 मामले दर्ज किए गए हैं। जम्मू के बाद डोडा में सबसे ज्यादा 236 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में डेंगू के 43 नए मरीज मिले हैं। इनमें डोडा में पांच, कठुआ में दो और सांबा, रामबन व किश्तवाड़ में एक-एक मरीज मिला है। पिछले साल इसी अवधि तक प्रदेश में डेंगू के 2253 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इस साल अब तक इनकी संख्या कम है। विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में गिरावट से डेंगू के मामले कम हो सकते हैं, लेकिन नवंबर के अंत तक नए मरीज सामने आने की आशंका बनी रहती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें