फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीटी स्कैन मशीनें दे रहीं जवाब, लेना पड़ रहा ब्रेकडाउन

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू की ओपीडी का मुख्य गेट। अमर उजाला
विज्ञापन
- जीएमसी जम्मू में लगीं दोनों मशीनें पुरानी, नई का इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी जम्मू में लगीं दोनों सीटी स्कैन मशीनें मरीजों की जांच का दबाव बढ़ने से जवाब देने लगी हैं। इन्हें चालू रखने के लिए दो से तीन घंटे का ब्रेकडाउन लेना पड़ रहा है। मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। दोनों सीटी स्कैन मशीनों से रोज औसतन 80 जांच की जा रहीं हैं। दबाव अधिक होने और मशीने एक दशक से अधिक पुरानी होने के कारण ये ओवरहीट हो जाती हैं। इसका खामियाजा मरीजों के तीमारदारों को उठाना पड़ता है। नई मशीन की खरीद की प्रक्रिया काफी समय से चल रही है लेकिन अभी तक खरीदी नहीं जा सकी है। एक मशीन बोन एंड जाॅइंट अस्पताल में भी लगी है। एसएमजीएस अस्पताल की मशीन काफी समय से खराब पड़ी है। तकनीशियन का कहना है कि रोज मशीनें ओवरहीट कर रही हैं। गंभीर मरीजों की जांच में 40 से 45 मिनट लग जाते हैं। जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि जल्द नई मशीन मिल जाएगी। सात नई सीटी स्कैन मशीनों की खरीद की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें