फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर: 650 बिस्तर वाले कमांड अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन, सेना प्रमुख ने किया शुभारंभ

Thu, 11 Apr 2024 12:16 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

इमरजेंसी के दौरान अतिरिक्त 200 बिस्तरों का प्रावधान किया जा सकता है। इसके साथ ही सैन्य कर्मियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ अस्पताल को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
कमांड अस्पताल उमधपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरी कमान मुख्यालय में नवनिर्मित सेना के कमांड अस्पताल का बुधवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने उद्घाटन किया। 274 करोड़ रुपये की लागत से 60 एकड़ में तैयार किए गए अस्पताल में 650 बिस्तर हैं। 

विज्ञापन


इमरजेंसी के दौरान अतिरिक्त 200 बिस्तरों का प्रावधान किया जा सकता है। इसके साथ ही सैन्य कर्मियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ अस्पताल को तैयार किया गया है।

अस्पताल में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिलें हैं। बेसमेंट से ऊपरी मंजिल तक मरीजों और सैन्य कर्मियों की आवाजाही के लिए कई लिफ्ट, रैंप और सीढ़ियाें की व्यवस्था है। विशेषताओं में आठ अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, मेडिकल गैस पाइपलाइन, अग्निशमन प्रणाली, सेंट्रल एयर कंडीशनिंग प्रणाली और उन्नत चिकित्सा उपचार सुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के निर्माण के दौरान पर्यावरणीय स्थिरता को मुख्य फोकस क्षेत्र के रूप में रखा गया है, जिसमें एक अपशिष्ट उपचार संयंत्र और सेंट्रल सीवेज उपचार संयंत्र री-साइक्लिंग के माध्यम से बेहतरीन जल प्रबंधन की भी व्यवस्था की गई है। 

चिकित्सा सुविधाओं के अलावा परिसर में कर्मचारियों के लिए आवास, प्रशिक्षण सुविधाएं और कल्याण सुविधाएं हैं। मरीजों और मेहमानों की सुविधाओं को अतिथि सुइट्स, एक सामुदायिक केंद्र और परिसर के भीतर एक पुस्तकालय, जिम जैसी अतिरिक्त सुविधाएं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें