पीएचसी और सब सेंटरों पर 67 दवाएं भी मिलेंगी
अमर उजाला ब्यूरोजम्मू। जम्मू कश्मीर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सब सेंटर (स्वास्थ्य व कल्याण केंद्र) एचडब्ल्यूसी में 67 दवाएं और 52 टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे। इसमें पीएचसी में 38 और एचडब्ल्यूसी में 14 टेस्ट होंगे। सरकार की ओर से गठित की गई समिति की सिफारिशों पर प्रदेश के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क दवाओं और जांच का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक दवा सूची जारी की गई है। हालांकि यह व्यवस्था 2016-18 से अमल में लाई जा रही है।
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डा. सैयद आबिद रशीद शाह की ओर से जारी एक आदेश में समिति की नई सिफारिशों के तहत दवाओं में एंटी फंगल, एंटी प्रोटोजोनल, पैलेटिव केयर, एंटी पार्कइनसोनिसम, एंटी एनेमिया, कार्डियोवेसुलकर, एंटी हाइपरटेंसिव, शाक व हार्ट फेलियर, हाईपोलिपाईडेमिक, डर्मटोलाजिकल, डिइंफेक्टेंट एंड एंटीसेप्टिक, डाईयूरिटिक्स, नाक, कान और गले, गेस्ट्रोइंटेस्टिनल, आपथोमोलाजिकल, कांट्रासेप्टिवस में विभिन्न प्रकार की दवाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की बेवसाइट पर दवाओं की सूची अधिसूचित की गई है। इसी तरह पीएचसी स्वास्थ्य व कल्याण केंद्रों (आईपीएचएस मानक 2022 के तहत) परीक्षण जांच में हेमोग्लोबिन, सीबीसी टीएलसी, डीएलसी, एडसेल्यूट इोसिनफिल काउंट, प्लेटलेट काउंट, पीबीएफ (ब्लड फिल्म), ईएसआर, ब्लड ग्रुप एंड आरएच टाइपिंग, ब्लड क्रास मैचिंग, ब्लीडिंग टाइम एंड क्लाटिंग टाइम, एमपी स्लाइड मैथेड, मलेरिया रेपिड टेस्ट, यूरीन फार प्रेगनेंसी, यूरीन टेस्ट फार पीएच, स्पेसिफिक ग्रेविटटी,ग्लूकोस, बिलरूबिन, किटोन, प्रोटीन आदि, यूरीन माइक्रोस्कोपी, यूरीन फार माइक्रोएलबुमिन, स्टूल फार ओवीए एंड सीवाईएसटी, स्टूल फार ओकल्ट ब्लड, आरपीआर/वीडीआरएल टेस्ट फार सिफिल्स, एचआईवी टेस्ट (एंटीबाडिज 1/2 एंड एचआईवी 1/2)
एचसीवी एंटीबाडी टेस्ट (एंटी एचसीवी), हैपेटाइटिस बी सरफेस एंटीजेन टेस्ट, स्पूटम, पस आदि फार एएफबी, टाईफायड टेस्ट (आईजीएम), ब्लड शूगर, ग्लूकोस टोलेरेंस टेस्ट (जीटीटी), सिरम क्रिटेन, ब्लड यूरिया, एलईटी, एस बिलुरबिन (टी), एस यूरिक एसिड, ग्लाइकोसालटेड हिमोग्लेबिन (एचबी एआईसी), सिरम केलशियम, वेट माउंट एंड ग्राम स्टेन फार आरटीआई/एसटीबी टेस्ट शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम स्टेनिंग फार क्लीनिकल स्पेसिमेन, थ्राट स्वैव (एलबेर्ट स्टेन), स्टूल फार हैंगिंग ड्राप फार वाइवरो कलोरिया, विजुल इंपेक्शन एसिटिक एसिड (वीआईए), टीबी-मानटेक्स, थ्रोपोनिन और पाप समीर टेस्ट निशुल्क होंगे। इसी तरह एचडब्ल्यूसी-सीएचसी ( आईपीएचएस 2022) के तहत हिमोग्लोबिन, यूरिन फार प्रेगनेंसी, यूरीन टेस्ट, ब्लड शूगर, एचआईवी, एबीएसएजी टेस्ट, सिफिल्स, सर्वाइकल कैंसर (वीआईए), मलेरिया, डेंगू, स्पूटम फार एएफबी, आयोडिन, वाटर टेस्टिंग फार फिकाल कंटामिनेशन और वाटर टेस्टिंग फार क्लोरीनेशन टेस्ट निशुल्क होंगे।
बीसीजी टीकाकरण अभियान के दौरान मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी व स्टाफ नर्स। संवाद