फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी-पुंछ के मरीजों को राहत जीएमसी में कंपोनेंट लैब शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजोरी और पुंछ के बीच पीर पंजाल की 14 लाख आबादी के लिए राहत भरी खबर है। जीएमसी राजोरी में कंपोनेंट लैब को मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है। इसमें अब राजोरी और पुंछ के मरीजों को प्लेटलेट, फ्रेश फ्रोजन आदि के लिए जम्मू नहीं आना पड़ेगा। खासतौर पर डेंगू, हीमोफेलिया, थैलेसीमिया आदि रक्त संबंधी गंभीर मरीजों को उचित इलाज मिल सकेगा। जीएमसी राजोरी में ब्लड कंपोनेंट सेप्रेशन लैब के लिए लाइसेंस मंजूरी मिल गई है, जिसमें मरीजों के लिए इस सुविधा को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कंपोनेंट लैब में विभिन्न तरह के रक्त से कई तरह के कंपोनेंट तैयार किए जाते हैं, जिसमें अधिकांश गंभीर मरीजों को इसकी जरूरत रहती है। इससे पहले डेंगू के दौरान शरीर में प्लेटलेट की कमी पर पीड़ितों को इसे चढ़ाने के लिए जीएमसी जम्मू में आना पड़ रहा था, जिससे उन्हें समय की बरबादी के साथ आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है। जीएमसी राजोरी के प्रिंसिपल डाॅ. एएस भाटिया ने बताया कि कंपोनेंट लैब के लिए डीजी स्वास्थ्य सेवा, सेंट्रल ड्रग्स स्टेंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन (एचक्यू), ब्लक सेंटरल डिवीजन, भारत सरकार नई दिल्ली से लाइसेंस की अनुमति दी गई है। ब्लड कंपोनेंट लैब के लिए स्वास्थ्य सचिव भूपेंद्र कुमार, जिला विकास आयुक्त विकास कुंडल आदि ने सहयोग किया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. महमूद हुसैन बाजार ने बताया कि जीएमसी में थैलेसीमिया क्लीनिक और वार्ड को शुरू किया गया है, जिससे पीड़ित बच्चों को चिकित्सा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें