फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेना फिर बनी फरिश्ता, सर्पदंश से बेहाल हनीफ को दिया नवजीवन

Wed, 09 Aug 2023 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला के सुमाली का मामला, समय रहते पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। सेना सीमाओं की रक्षा करने के साथ ही मुसीबत के समय लोगों की हर समय मदद के लिए तैयार रहती है। मंगलवार को एक बार फिर सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को समय पर प्राथमिक उपचार देने के साथ ही अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाई है। इसके लिए ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार ने समय पर मदद करने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन

बारामूला जिले की बोनियार तहसील के सुमाली गांव में बुधवार को 25 वर्षीय हनीफ खलास खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। उसे तड़पता देख उसके परिजनों ने सेना से मदद की गुहार लगाई। सैन्य जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाला पोस्ट पर ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाने के लिए एक बचाव अभियान शुरू किया। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बुनियार पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया। डॉ. गुलाम हुसैन ने बताया कि समय रहते प्राथमिक उपचार मिलने और समय पर अस्पताल पहुंचने के चलते हनीफ की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें