फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू कश्मीर में 190 डाक्टरों को लगाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चयन सूची जारी, सात दिन में व्यक्तिगत सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों के खाली पदों को भरने की पहल की गई है। इसके लिए 190 मेडिकल आफिसर (डाक्टर एलोपैथी) की चयन सूची जारी कर उन्हें सात दिन के भीतर व्यक्तिगत सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने को कहा गया है। नए डाक्टरों की नियुक्ति से खासतौर पर दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में चिकित्सा देखभाल को मजबूती मिलेगी।
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के चिकित्सा केंद्रों में सैकड़ों डाक्टरों के पद खाली रहने से चिकित्सा देखभाल पर असर पड़ रहा है। विशेषतौर पर दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य और विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी बरकरार है। इससे जिला स्तर से मरीजों को छोटे से उपचार के लिए भी शहरी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। वहीं, अधिकांश डाक्टरों की प्राथमिकता गृह क्षेत्र के पास या शहरी क्षेत्र में रहती है, जिससे दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी को पूरा नहीं किया जा सका है। चयनित मेडिकल आफिसर को आनलाइन मोड के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करने को कहा गया है। इसके लिए सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मेडिकल कालेजों में 29 कैजुल्टी मेडिकल आफिसर लगेंगे
जम्मू। जम्मू कश्मीर के नए सरकारी मेडिकल कालेजों में 29 कैजुल्टी मेडिकल आफिसर (सीएमओ) को लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से चयन सूची जारी कर सात दिन के भीतर उम्मीदवारों को अपनी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। मेडिकल कालेजों में सीएमओ की भूमिका अहम रहती है, जिनकी देखरेख में आपात प्रबंधन की निगरानी की जाती है। जीएमसी उधमपुर, अनंतनाग, बारामुला, डोडा, कठुआ और राजोरी में कैजुल्टी मेडिकल आफिसर जल्द तैनात होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें