नई दिल्ली। सेना ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कक्षा 9 के एक स्कूली छात्र के हृदय का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन प्रदान किया है। 31 अगस्त 2015 को जन्मा बुरहान मलिक गंभीर हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित था। वह सेना के डैगर डिवीजन की ओर से बारामुला में संचालित डैगर परिवार स्कूल में पढ़ता था। वित्तीय अभाव झेल रहे परिवार ने सेना की डैगर डिवीजन से मदद मांगी। बुरहान ने 22 दिसंबर 2023 को सरकारी मेडिकल कॉलेज, बारामुला के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिक रशीद से प्रारंभिक मूल्यांकन कराया। उनकी सलाह पर सेना ने दिल्ली कैंट में आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में बुरहान का सफल कर उसे नया जीवन प्रदान किया। उसकी कमर में एक छोटे छेद के जरिए की गई और इसमें एक बड़ा स्टेंट लगाया गया। अब वह स्वास्थ्य लाभ कर रहा है।