श्री मल माता सुकराला देवी धार्मिक ट्रस्ट ने लगाया चिकित्सा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। श्री मल माता सुकराला देवी धार्मिक ट्रस्ट ने श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल कटरा के सहयोग से आंबेडकर नगर वार्ड-59 पलौड़ा में 9वां निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसका उद्घाटन एसपी सिटी नॉर्थ कुलबीर हांडा ने किया। शिविर में 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर जरूरी परामर्श दिए गए। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. स्वाति शर्मा और ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. इमरान हांसी ने मरीजों की जांच की। एसपी हांडा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य उन लोगों तक सुविधाएं पहुंचना है, जो सीमित परिवहन सुविधाओं के कारण स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करते हैं। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष तृप्त शास्त्री, महासचिव शुभम लंगर, जम्मू-कश्मीर गोरक्षा समिति के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता और सिकंदर सिंह चौहान, विमल मेहरा, साहिल अत्री, मुनीश खजूरिया भी उपस्थित रहे।