सामान्य सर्जरी में सर्जन को पेट खोलने पर मानव शरीर के अधिक भीतरी हिस्से में सूचर लगाने में परेशानी होती है, जबकि रोबोटिक उपकरण छोटे से छोटे हिस्से में सूचर लगाने में सक्षम होता है। रोबोटिक उपकरण सर्जन की कमांड पर काम करते हैं। इससे बेहतर परिणाम की उम्मीद अधिक रहती है।
रोबोटिक सर्जरी कंप्यूटर समर्थित सर्जरी और रोबोट समर्थित सर्जरी है। इसमें रोबोट कंप्यूटर चिकित्सक की गतिविधियों को संपादित करता है। यह विभिन्न तरह के पेट के कैंसर और अन्य सर्जरी के लिए लाभदायक है।
लेप्रोस्कोपिक की तर्ज पर रोबोटिक सर्जरी रोगियों को कई लाभ प्रदान करती है। इसमें अस्पताल में कम भर्ती होना पड़ता है, दर्द और परेशानी आम सर्जरी के मुकाबले कम होती है। तेजी से ठीक होने का दावा और सामान्य गतिविधियों में वापस लौटता है।
वहीं, जीएमसी श्रीनगर की ओर से प्रस्ताव में एक मुख्य केंद्र स्थापित करके रोस्टर के मुताबिक सभी विभागों को रोबोटिक सर्जरी का मौका दिया जाएगा।
जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता के अनुसार रोबोटिक सर्जरी के उपकरण के लिए जेके मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस सुविधा के शुरू होने पर मरीजों को आधुनिक चिकित्सा लाभ मिलेगा।