जम्मू। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) जेएंडके की ओर से फरवरी 2025 महीने के लिए अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (जेके ई सहज) पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें नए जीएमसी की श्रेणी में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के संबद्ध अस्पतालों में जीएमसी कठुआ को पहला स्थान मिला है। इस श्रेणी में जीएमसी उधमपुर, जीएमसी राजोरी, जीएमसी डोडा और जीएमसी बारामुला भी शामिल रहे हैं। जबकि सबसे निचले स्थान पर जीएमसी हंदबाड़ा और एमएमएबीएम एएच जीएमसी अनंतनाग शामिल हैं। जिला अस्पतालों की श्रेणी में पहला स्थान एएसवाईएम जिला अस्पताल बडगाम ने हासिल किया है। इसके श्रेणी में पीछे एएसवाईएम डीएच पुलवामा, डीएच गांदरबल, डीएच रियासी और डीएच पुंछ शामिल रहे हैं। ब्यूरो