फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोविड से निपटने के लिए दस लाख वैक्सीन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोविड से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज की हैं। जम्मू-कश्मीर में कोविड से लड़ने और लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार से दस लाख एहतियाती खुराक (टीका) की मांग की गई है। जम्मू-कश्मीर में 93 लाख से अधिक अनुमानित आबादी में करीब 82 प्रतिशत लोगों ने एहतियाती खुराक नहीं ली है। इससे कोविड के नए वेरिएंट के आने की सूरत में एहतियाती खुराक नहीं लेने वालों के अधिक प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. सलीम उर रहमान का कहना है कि केंद्र सरकार से वैक्सीन के लिए एक बड़ी खेप मांगी गई है। वैक्सीन आने पर सभी जगह पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। फिलहाल मौजूदा वैक्सीन को दिया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल कोविड से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर नया वेरिएंट अपना प्रभाव अधिक दिखाएगा तो इसकी चपेट में एहतियाती खुराक न लेने वाले जल्दी आएंगे। खासतौर पर पहले से बीमार लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। कोविड टीके की खुराक लेने से वायरल से लड़ने के लिए मानव शरीर में 6 से 8 माह तक खुराक का प्रभाव रहता है। यह खुराक शारीरिक क्षमता को मजबूत करने का काम करती है, जिससे वायरस के हमले पर मानव शरीर पर कम प्रभाव रहता है। मार्च 2022 तक कोविड लगभग शांत हो गया था जिसके बाद लोगों ने मास्क भी उतार दिए। इस अवधि से अब तक ली खुराक का असर कम होना लाजमी है, जिससे एहतियाती खुराक लेना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी में कोविड के नए वेरिएंट का प्रभाव दिख सकता है। जीएमसी के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा का कहना है कि कोविड के नए वेरिएंट से बचाव के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जरूरी है। कोविड टीके की खुराक लेने के 15 से 20 दिन के बाद ही मानव शरीर में शारीरिक क्षमता बढ़ती है। इसलिए अगर अभी एहतियाती खुराक ली जाए तो हम सभी कोविड से लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें