अखनूर में टीकाकरण शिविर में उपस्थित सैन्य अधिकारी।
ज्यौड़ियां। बीएमओ अखनूर डॉ. अशोक कुमार की देखरेख में शुक्रवार को बीएसएफ की 12वीं बटालियन और 92वीं बटालियन मुख्यालय में कोरोना वैक्सीन शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन बीएसएफ के कमांडिंग ऑफिसर ने किया और शिविर में दोपहर 2 बजे तक कमांडिंग ऑफिसर सहित 120 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। संवाद