फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मण। बाड़ी ब्राह्मणा में कोरोना के दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार बीरपुर क्षेत्र से कोरोना का एक मामला पॉजिटिव पाया गया है। जो जम्मू मोटर्स का एक कर्मचारी है। उसकी 31 जुलाई को सैंपलिंग हुई थी। ठंडी खुई सेंटर में और तीन अगस्त को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उसको सांबा के कोविड-19 अस्पताल भार्गवा डिग्री कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया। वहां पर उसका आगे का इलाज जारी कर दिया गया है। दूसरा मामला बाड़ी ब्राह्मणा के बाड़ी इलाके का है। जो ट्रक ड्राइवर है। उसकी सैंपलिंग तीन अगस्त को हुई थी। वॉलंटियर्स के तौर पर रैपिड किट के जरिये और सोमवार को ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उसे बाड़ी ब्राह्मणा के ईएसआईसी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और इलाज जारी है। कोरोना के दोनों संक्रमित मामलों का यात्रा इतिहास नहीं है। जो किसी कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें