फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज में शुरू होगी इंटेंसिव केयर यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इंदिरा गांधी सरकारी डेंटल कालेज अस्पताल जम्मू में पहली बार मरीजों के लिए इंटेंसिव केयर यूनिट शुरू की जा रही है। इसमें दंत समस्याओं के गंभीर मरीजों को उचित इलाज मिलेगा। अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त ब्लाक को जल्द मरीजों को समर्पित किया जाएगा। इसमें पांच विभागों को शिफ्ट करने के साथ दंत चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इस परियोजना पर अंतिम चरण में काम चल रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त ब्लाक का निर्माण दिसंबर 2013 में शुरू किया गया था। इसमें दो चरणों का काम साथ में किया गया। इस परियोजना पर 4446.20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अतिरिक्त ब्लाक में ग्राउंड फ्लोर पर ओरल सर्जरी विभाग को शिफ्ट किया जाएगा। इसमें करीब बीस मरीजों का सर्जरी के लिए चयन किया जाता है। इसमें टूटे हुए जबड़े, कैंसर और सिस्ट आदि से ग्रसित मरीज शामिल होते हैं। ओरल सर्जरी के मरीजों के लिए पहली बार इंटेंसिव केयर यूनिट स्थापित की जा रही है, जिसमें सीमित गंभीर मरीजों को आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। अतिरिक्त ब्लॉक में एक प्रमुख सहित बच्चों के लिए अलग ऑपरेशन थियेटर स्थापित होगा। इसके अलावा रिकवरी रूम, विशेष वार्ड आदि की सुविधा सहित चिकित्सा अधीक्षक का कार्यालय होगा।
अतिरिक्त ब्लॉक में ये विभाग होंगे शिफ्ट
अतिरिक्त ब्लॉक के पहले फ्लोर पर प्रोस्थोडोंटिक्स, दूसरे पर पीडोडोंटिक्स, तीसरे पर ओरल पैथोलॉजी और चौथे पर पब्लिक हेल्थ डेनिस्ट्री विभाग शिफ्ट किए जाएंगे। इनमें मौजूदा कई विभागों को अस्पताल के पुराने परिसर में चलाया जा रहा है। इसके अलावा कॉलेज में टीचिंग, नान टीचिंग और पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए आवास और यूजी, पीजी हॉस्टल के लिए एक डीपीआर तैयार की गई है। इस परियोजना पर अनुमानित लागत 4348.70 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में इंटेंसिव केयर दंत चिकित्सा सेवाएं शुरू होने से गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी। इसमें विभिन्न नए कक्षों को स्थापित किया जा रहा है।
- डॉक्टर राकेश गुप्ता, प्रिंसिपल, डेंटल कॉलेज जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें