जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : संजय कुमार
जम्मू- कश्मीर में त्योहारी और शादियों के सीजन में कोविड एसओपी की धज्जियां उड़ाने का असर दिखने लगा है। नए मामलों में पूरे परिवार संक्रमित हो रहे हैं। जम्मू शहर के सरवाल और संजय नगर इलाके से शनिवार को एक-एक परिवार से पांच-पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों ही परिवार कश्मीरी पंडित समुदाय से हैं। संजय नगर के एक संक्रमित मरीज को डीआरडीओ कोविड अस्पताल जम्मू में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों परिवारों के अन्य नौ लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। शनिवार को प्रदेश में 151 नए संक्रमित मिले, जिनमें कश्मीर संभाग से 135 मामले हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर जम्मू में एक संक्रमित परिवार का आंकड़ा प्रदर्शित नहीं किया गया है।