योगासन और निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने चट्ठा की स्थानीय पंचायत, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग और मालिन वरिष्ठ नागरिक संघ के सहयोग से सोमवार को योगासन कार्यक्रम और निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 200 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। सरपंच अवतार सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रयासों की प्रशंसा की। वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष निर्मला चट्टू ने सरकार के इस पहल का स्वागत किया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भौर कैंप किरण पदवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। संभागीय खेल अधिकारी जम्मू अशोक सिंह ने खेल नीति में खिलाड़ियों के लिए रखी गई सुविधाओं के बारे में बताया। ब्यूरो