लेह। सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉम्बैट मेडिक्स ने पूर्वी लद्दाख के तांगत्से स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय में चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। उद्घाटन तांगत्से सैन्य स्टेशन के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर एम.आर. जगदीश और पार्षद श्री कोंचोक स्टैनज़िन ने 303 फील्ड अस्पताल के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे.एस. कुलार की उपस्थिति में किया। इस पहल से 120 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों को लाभ हुआ। कोंचोक स्टैनज़िन ने भारतीय सेना की इस नेक पहल की सराहना की। संवाद