अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली में धार्मिकता और आध्यात्मिकता का सुदृढ़ीकरण जरूरी है। डॉ. शर्मा ने रविवार को संत बालक योगेश्वर दास आश्रम पौनी (रियासी) में चिकित्सा शिविर में 1000 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही मरीजों में निशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
इससे पूर्व योगेश्वर दास महाराज ने अतिथिगणों के साथ शिविर की शुरुआत की। डॉ. सुशील ने बताया कि सीवीडी में कोरोनरी हृदय रोग, हृदय विफलता, स्ट्रोक और परिधीय धमनी रोग आदि में जीवन समाप्त होने की संभावना 30 प्रतिशत रहती है। धार्मिकता तनाव के स्तर में सुधार कर सकती है और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसमें मादक द्रव्यों या शराब के दुरुपयोग की रोकथाम शामिल है। योगेश्वर दास महाराज और देवेंद्रजीत सिंह ने आध्यात्मिक कल्याण को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। यहां रीता शर्मा (डीडीसी पौनी), डॉ. धनेश्वर कपूर, डॉ. यशवंत शर्मा, राघव राजपूत, राजकुमार, परमवीर सिंह, अमन गुप्ता, राजेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, विकास कुमार, अमनदीप सिंह, निरवैर सिंह बाली मौजूद रहे।