फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की जांच के लिए शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। दिव्यांग छात्र ट्रस्ट की तरफ से हायर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. सतीश गुप्ता की अगुवाई में लोगों की आंखों की जांच की गई। समाजसेवी मदन लाल वर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक सत्य पाल सराफ के निर्देश पर शिविर लगाया गया है। जांच के बाद चयनित मरीजों का आपरेशन उप जिला अस्पताल अखनूर में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर मरीज को दवाइयां चश्मे और खाने पीने की व्यवस्था ट्रस्ट की तरफ से की जाएगी। डॉ. चांदनी अरोड़ा ने बताया कि शिविर में बुजुर्गों को ज्यादतर मोतियाबिंद की शिकायत है। जिनको आपरेशन की जरूरत होगी, उनकी आंखों के आपरेशन के साथ फ्री में लेंस और दवा दी जाएगी। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक सत्यपाल सराफ भी आशीर्वाद देने पहुंचे। डॉ. चांदनी अरोड़ा, डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. नैंसी शर्मा, डॉ. मालभीया शर्मा और साहिल द्वारा चेकअप किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें