समोआ में लगाए गए शिविर में वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मी।
ज्यौड़ियां। शासकीय हाई स्कूल मिलें दी खुई, पंचायत सामोआ में मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस शिविर का लगभग 200 लोगों ने लाभ उठाया।
सरपंच अनुराधा ने बताया कि पंचायत के 18+ आयु वर्ग के लोगों को टीका लगवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में बीएमओ पल्लांवाला से शिविर लगाने का अनुरोध किया। इसके तहत यह शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं बीएमओ और पूरी टीम एमओ पंकज, कृष्ण लाल को धन्यवाद देती हूं। संवाद