फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 24 घंटे में हर्ष नागोत्रा का शव भारत पहुंचने की उम्मीद, सेना ने दिया भरोसा

Sat, 27 Jul 2024 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां निवासी हर्ष नागोत्रा पुत्र सुभाष चंद्र का शव पाकिस्तान से 24 घंटे के बीच भारत पहुंचेगा। इसकी जानकारी भारतीय सेना के अधिकारियों की तरफ से मिली है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया की हर्ष नागोत्रा का शव जल्द भारत पहुंचेगा। बता दें कि हर्ष नागोत्रा 11 जून को चिनाब नदी में नहाते समय बह गया था और उसका शव पाकिस्तान सियालकोट की नहर से मिला था। हर्ष के शव को वहीं दफनाया गया था। तब से ही हर्ष नागोत्रा के परिजन और इलाके के लोग शव को उसके पैतृक गांव लाकर हिंदू रीति-रिवाज के तहत अंतिम संस्कार करने की मांग कर रहे हैं।
सेना अधिकारियों से मिले थे हर्ष के पिता

गौरतलब है कि ज्यौड़ियां के हर्ष नागोत्रा के पार्थिव शरीर को परिजनों ने भारत लाने की मांग की थी। इसको लेकर ज्यौडि़यां में ब्राह्मण सभा खौड़ में प्रदर्शन किया था। माता-पिता ने बताया कि हम पिछले दस दिन से बेटे के शव का इंतजार कर रहे हैं। पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि इससे पहले रखमुट्ठी (ज्यौडियां) स्टेशन पर सेना के अधिकारियों से मिले थे। यहां सेना की पाकिस्तान के सैनिकों से शव को वापस भारत भेजने की हाॅट लाइन पर बात हुई, उसका अब तक कोई जवाब ही नहीं आया।
विज्ञापन

मदद के लिए आगे आई प्रेस कोर कौंसिल

वहीं, हर्ष नगोत्रा के पार्थिव शरीर को भारत लाने में मदद के लिए अब प्रेस कोर कौंसिल भी आगे आई थी। बता दें कि हर्ष नागोत्रा का शव पाकिस्तान में दफनाया जा चुका है, जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21, और 25 का उल्लंघन है। प्रेस कोर कौंसिल के संरक्षक इंदु भूषण बाली ने बताया था कि जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। मांग की गई कि भारत सरकार को निर्देश दिए जाएं कि वह हर्ष नागोत्रा का शव उनके परिजनों को सौंपें ताकि वह सनातन धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार कर सकें। पाकिस्तान में हमारे बेटे के शव को दफनाया गया है जबकि हम हिन्दू रीति रिवाज से अपने हाथों से अंतिम संस्कार करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें