जम्मू में पुरानी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के महंत नरसिंह दास महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के लिए पांच लाख रुपये और श्रीराम सिंहासन के लिए एक किलो चांदी की ईंट भेंट की है। उन्होंने श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की है।